संवाद सहयोगी, हाथरस। चंदपा थाना क्षेत्र के गांव बिसाना में बुधवार को जमीनी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह चौराहे पर अपने दोस्त के साथ खड़ा था। तभी बाइक पर सवार सात से आठ युवक आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
गोली लगने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। इससे पहले 15 दिन पूर्व भी युवक पर हमला किया गया था। शिकायत थाने में की गई थी, लेकिन परिवार का आरोप है कि कोई सुनवाई नहीं हुई। फिलहाल हत्या से गांव में तनाव का माहौल है।