National
कैथल में निर्माणाधीन मकान की सीढ़ियों से गिरा था मजदूर, 20 दिन बाद मौत
जागरण संवाददाता, कैथल। निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करते समय सीढ़ियों से गिरे अर्जुन नगर निवासी 34 वर्षीय हरदीप की 20 दिन बाद मौत हो गई। हादसे में उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती
लेखक Rohtash Sharma52K पढ़े गए
-1794422564286.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, कैथल। निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करते समय सीढ़ियों से गिरे अर्जुन नगर निवासी 34 वर्षीय हरदीप की 20 दिन बाद मौत हो गई। हादसे में उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया, जहां करीब 20 दिन तक उपचार चला, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। डाक्टरों के जवाब देने के बाद परिजन उसे कैथल ले आए, जहां उसने दम तोड़ दिया।
मृतक के भाई कुलदीप ने आरोप लगाया कि उसका भाई करीब एक महीने पहले निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने गया था। दस दिन के करीब वहां काम किया। इसके बाद उनके पास सूचना आई कि वहां काम करते समय सीढ़ियों से पैर फिसलने के कारण उसका भाई नीचे गिर गया।



