राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा ने चुनावी अभियान को धार देते हुए विधान सभा क्षेत्रों के प्रभारियों की सूची जारी की है। पार्टी ने जातीय एवं क्षेत्रीय संतुलन का पूरा ध्यान रखा है। हालांकि प्रभारियों के नाम माहभर पहले तय कर लिए गए थे। वाराणसी में इनका प्रशिक्षण भी कराया जा चुका है। सवर्णों को अपेक्षाकृत बेहतर भागीदारी दी गई है।
भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी उत्तर प्रदेश की बैठकों में साफ किया था कि संगठन में तीन बार पदाधिकारी रहे चेहरों को अनुभव के आधार पर चुनावी क्षेत्रों में उतारा जाएगा। विधान सभा प्रभारियों के चयन में इसका पूरा ध्यान रखा गया है।