डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बापरोला इलाके में चार साल का मासूम बच्चा सीवर में गिर गया था, जिसे बचाने के लिए 24 घंटे तक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा। लेकिन, अंत में उस सीवर से बच्चे का शव बरामद हुआ, जिसे देखकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे सभी लोग मायूस हो गए। जल उपचार सयंत्र में बच्चे का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।