संवाद सूत्र, फर्रूखाबाद। मच्छर भगाने के लिए जलाई गई क्वाइल से कमरे में लगी आग से झुलसे बालक की उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे स्वजन में चीख पुकार मच गई।
सोमवार रात गांव निजामुद्दीनपुर निवासी सलमान पत्नी गुलशन बानो के साथ अपने पांच वर्षीय बेटे अल्तमश व नौ माह के अदनान को कमरे में सुलाकर पड़ोस के एक शादी समारोह में शामिल होने चले गए। कमरे में जल रही मच्छर भगाने की क्वाइल से किसी समय आग लग गई। लपटें व धुआं उठता देख लोगों में चीखपुकार मच गई।