National
'कालीघाट स्थित आवास के बाहर पुलिस कर रही रेकी', अभिषेक बनर्जी का सरकार पर बड़ा आरोप
राज्य ब्यरो, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता पुलिस पर अपने कालीघाट स्थित आवास के आसपास निगरानी करने और रेकी व जासूसी कराने का गंभीर आरोप लगाया है। अभिषेक ने आशंका जताई है क
लेखक Digital Desk100K पढ़े गए

राज्य ब्यरो, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता पुलिस पर अपने कालीघाट स्थित आवास के आसपास निगरानी करने और रेकी व जासूसी कराने का गंभीर आरोप लगाया है। अभिषेक ने आशंका जताई है कि उन पर एक बार फिर हमले की साजिश रची जा रही है।
अभिषेक ने बुधवार को एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि कोलकाता पुलिस के जवान सरकारी वाहनों का इस्तेमाल कर उनके आवास के आसपास रेकी कर रहे हैं और अवैध रूप से उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।



