National
अमूल और मदर डेयरी का दूध दो से चार रुपये प्रति लीटर महंगा, आज से लागू होंगी नई दरें
पीटीआई, नई दिल्ली। प्रमुख डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम में दो से चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी गुरुवार से लागू होगी। यह निर्णय किसानों से दूध खरीदने की लागत बढ़ने और ईंधन के खर्च में
लेखक Digital Desk106K पढ़े गए

पीटीआई, नई दिल्ली। प्रमुख डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम में दो से चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी गुरुवार से लागू होगी। यह निर्णय किसानों से दूध खरीदने की लागत बढ़ने और ईंधन के खर्च में बढ़ोतरी के कारण किया गया है।
बुधवार को जारी एक बयान में, अमूल ब्रांड के तहत दूध बेचने वाले गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार से दूध की कीमतों में 2-4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।



