National
कर्नाटक और गुजरात दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, 15,600 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे बड़ी सौगात
पीटीआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 और 14 नवंबर को कर्नाटक तथा गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बेंगलुरु मेट्रो के नए चरण को हरी झंडी दिखाएंगे और कर्नाटक में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजना
लेखक Digital Desk36K पढ़े गए

पीटीआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 और 14 नवंबर को कर्नाटक तथा गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बेंगलुरु मेट्रो के नए चरण को हरी झंडी दिखाएंगे और कर्नाटक में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे।
प्रधानमंत्री 13 नवंबर को बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद तावरेकेरे से आइआइएम बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो यात्रा करेंगे।



