National
ममता बनर्जी के बिना मनाया गया तृणमूल का भैया दूज, चंद्रिमा ने निभाई बहन की भूमिका
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर बदले राजनीतिक माहौल की झलक इस बार भैया दूज के आयोजन में भी दिखी। हर साल ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर होने वाला भैया दूज समारोह इस बार
लेखक Digital Desk128K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर बदले राजनीतिक माहौल की झलक इस बार भैया दूज के आयोजन में भी दिखी। हर साल ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर होने वाला भैया दूज समारोह इस बार नहीं हुआ।
इसके बजाय तृणमूल भवन में पार्टी की वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भैया दूज का आयोजन किया। उन्होंने अरूप विश्वास, मदन मित्रा और जावेद खान समेत कई नेताओं को टीका लगाया। आयोजन में ममता बनर्जी के भाई बाबुन बंद्योपाध्याय भी शामिल हुए।



