National
हापुड़ स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में सुधार की उम्मीद, अंक बढ़े पर रैंक गिरी
हर्ष अग्रवाल, हापुड़। केंद्र सरकार की स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में पिछले साल देश और प्रदेश में हापुड़ नगर पालिका परिषद की स्थिति बेहद चिंताजनक थी, लेकिन इस बार रैंकिंग को लेकर अधिकारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है
लेखक Harsh Agarwal107K पढ़े गए

हर्ष अग्रवाल, हापुड़। केंद्र सरकार की स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में पिछले साल देश और प्रदेश में हापुड़ नगर पालिका परिषद की स्थिति बेहद चिंताजनक थी, लेकिन इस बार रैंकिंग को लेकर अधिकारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
नगर पालिका परिषद हापुड़ को 2023-2024 के मुकाबले 2025 में आठ प्रतिशत अंक अधिक मिले हैं, लेकिन देश व प्रदेश में रैंक गिर गई है। हापुड़ को देश में 824 में से 393 तो, प्रदेश में करीब 700 पालिकाओं में 423 वीं रैंक मिली है।



