National
बिजली विभाग के पूर्व इंजीनियर ने फारेक्स ट्रेडिंग के नाम पर महिला से की लाखों की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
अजय सक्सेना, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-एक में फारेक्स ट्रेडिंग के नाम पर महिला से पांच लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़िता ने आरोपित परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट
लेखक Ajay Saxena132K पढ़े गए

अजय सक्सेना, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-एक में फारेक्स ट्रेडिंग के नाम पर महिला से पांच लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़िता ने आरोपित परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वसुंधरा निवासी अंजू सहेरा ने बताया कि उनके पति संजीव कुमार का राजकुमार से परिचय था। दोनों मेरठ स्थित एक हास्टल में साथ रहते थे। राजकुमार बिजली निगम के अवर अभियंता के पद पर कार्य करता था। उसका घर आना जाना था। वर्ष 2020 में उसने फारेक्स ट्रेडिंग की जानकारी दी।