डिजिटल डेस्‍क, पटना, सुपौल। बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने और ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के विकास के लिए सरकार की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सुपौल जिले के वीरपुर स्थित वर्षों से उपेक्षित ऐतिहासिक मान सरोवर झील और पार्क परिसर का कायाकल्प किया गया है। इससे न केवल स्थानीय लोगों को घूमने-फिरने के लिए एक बेहतर जगह मिलेगी, बल्कि इस क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।