National
चुनार दुर्ग में गुलाबी पत्थरों से भव्य स्वरूप लेगी योगीराज भर्तृहरि की तपोस्थली
जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर)। ऐतिहासिक चुनार दुर्ग में नाथ संप्रदाय के योगीराज भर्तृहरि की साधना स्थली को नया स्वरूप मिलने जा रहा है। दुर्ग परिसर में डाक बंगले के समीप उनका भव्य मंदिर बनाया जाएगा। मंदिर की स्थापत्य
लेखक Gurupreet Singh123K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर)। ऐतिहासिक चुनार दुर्ग में नाथ संप्रदाय के योगीराज भर्तृहरि की साधना स्थली को नया स्वरूप मिलने जा रहा है। दुर्ग परिसर में डाक बंगले के समीप उनका भव्य मंदिर बनाया जाएगा। मंदिर की स्थापत्य योजना में भारतीय सनातन परंपरा और राजस्थानी शिल्पकला का समन्वय देखने को मिलेगा।
विशेष बात यह है कि वर्तमान समाधि स्थल का गर्भगृह यथावत सुरक्षित रखा जाएगा। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश और दर्शन की बेहतर व्यवस्था विकसित की जाएगी। मंदिर परिसर से एक ओर उत्तरवाहिनी गंगा की धारा और दूसरी ओर ऐतिहासिक चुनार दुर्ग की भव्यता दिखाई देगी।



