National
विक्रमशिला 7 घंटे तो आनंद विहार स्पेशल 23 घंटे लेट, छठ महापर्व पर रेलवे की खुली पोल
संवाद सूत्र, जमालपुर (मुंगेर)। लोक आस्था के महापर्व छठ (Chhath Puja 2026) पर घर लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ओर प्रमुख ट्रेनें घंटों विलंब (लेट) से चल रही हैं, दूसरी ओर यात्रियों क
लेखक Raj Sinha113K पढ़े गए

संवाद सूत्र, जमालपुर (मुंगेर)। लोक आस्था के महापर्व छठ (Chhath Puja 2026) पर घर लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ओर प्रमुख ट्रेनें घंटों विलंब (लेट) से चल रही हैं, दूसरी ओर यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन भी रद हो रही हैं।
ऐसे में परदेस से घर लौटने की आस लगाए यात्रियों का इंतजार लंबा होता जा रहा है। जमालपुर स्टेशन पर बुधवार को ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान रहे। सबसे खराब स्थिति आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल की रही, जो करीब 23 घंटे विलंब से पहुंची।



