जागरण संवाददाता, कौशांबी। मेडिकल कॉलेज में पहली बार जबड़े के दुर्लभ और जटिल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के दौरान ट्यूमर से दांत जैसी 12 असामान्य संरचनाएं निकाली गईं। खास बात यह रही कि आपरेशन के करीब एक माह बाद जबड़े में फंसे मरीज के दो प्राकृतिक स्थायी दांत भी अपने से बाहर निकल आए। इसको मेडिकल कॉलेज के दंत चिकित्सा विभाग की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।