जागरण संवाददाता, बहराइच। रूढ़िवादी सोच को बेटियां पीछे छोड़ रही हैं। इसका उदाहरण बुधवार दोपहर में जिले में देखने को मिला। पिता की मौत के बाद बेटी ने उनके चिता को मुखाग्नि दी। इससे अंत्येष्टि स्थल पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। लोग बेटी की सराहना कर रहे हैं।
कोतवाली देहात के काशीराम फुटहा कालोनी निवासी 48 वर्षीय जगदीश अपनी पत्नी रेखा व बेटी ईशा के साथ रहते थे। उनके कोई पुत्र नहीं है। सिर्फ एक बेटी है। कई दिनों से जगदीश बीमार चल रहे थे। बुधवार सुबह उनका निधन हो गया।