जागरण संवाददाता, कटड़ा। कश्मीर घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। इसी के मद्देनजर विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल माता वैष्णो देवी की यात्रा की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कटड़ा से लेकर माता वैष्णो देवी भवन तक सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

माता वैष्णो देवी के यात्रा मार्ग पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं।