National
पटना में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 493 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद
जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी में यातायात नियमों को हल्के में लेना अब वाहन चालकों को भारी पड़ सकता है। बार-बार चालान कटने के बावजूद जुर्माने की राशि जमा नहीं करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की तैयारी
लेखक Shubham Kumar47K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी में यातायात नियमों को हल्के में लेना अब वाहन चालकों को भारी पड़ सकता है। बार-बार चालान कटने के बावजूद जुर्माने की राशि जमा नहीं करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
अक्टूबर महीने की समीक्षा में पांच या उससे अधिक चालान लंबित रखने वाले 493 वाहन चालकों को चिह्नित किया गया है। इनके ड्राइविंग लाइसेंस रद करने की अनुशंसा करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) को प्रस्ताव भेज दिया गया है।



