National
दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा 'स्वाद का मेला', अब दुनिया में पहचान बनाएगा कौशांबी का मुंगौड़ा
संवाद सूत्र, म्योहर(कौशांबी) । जिले के पारंपरिक स्वाद को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। दिल्ली के भारत मंडपम में 13 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय मेले में नेवादा विकास खंड के कटरा का प्रसिद्ध मुं
लेखक Raj K. Srivastava157K पढ़े गए

संवाद सूत्र, म्योहर(कौशांबी)। जिले के पारंपरिक स्वाद को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। दिल्ली के भारत मंडपम में 13 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय मेले में नेवादा विकास खंड के कटरा का प्रसिद्ध मुंगौड़ा लोगों को चखने का मौका मिलेगा। इसे बनाने वाले सौरभ गुप्ता के हाथों का जायका देश-विदेश से आए लोगों तक पहुंचेगा।
‘एक जनपद, एक व्यंजन’ योजना के तहत जिले के मुंगौड़े को विशेष पहचान दिलाने की पहल की जा रही है। कटरा निवासी सौरभ गुप्ता का यह पारंपरिक व्यंजन अपने खास स्वाद और स्थानीय पहचान के लिए जाना जाता है। अंतरराष्ट्रीय आयोजन में इसे स्थान मिलने से सौरभ को अपनी पाक कला दिखाने का बड़ा अवसर मिलेगा।



