जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण के नतीजों में गाजियाबाद नगर निगम ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। गाजियाबाद को उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित भव्य राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को इस प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया।
शहर को राज्य में शीर्ष स्थान मिलने पर नगर निगम प्रशासन और शहरवासियों में बेहद उत्साह है। महापौर सुनीता दयाल ने इस सफलता का श्रेय शहर के निवासियों, सफाई मित्रों और नगर निगम की पूरी टीम की कड़ी मेहनत को दिया।