जागरण संवाददाता, कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के गरिया स्थित फरताबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर सार्थक सरकार की हत्या के मामले में जांच के दौरान कई नए पहलू सामने आए हैं। पुलिस का आरोप है कि सार्थक की लिव-इन पार्टनर संचालिका बसु उसके प्रति बेहद अधिकार जताने वाली प्रवृत्ति रखती थी।
सार्थक के फेसबुक पर दूसरी महिलाओं को फॉलो करने या उनकी तस्वीरें लाइक करने को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। जांच में यह भी सामने आया है कि संचालिका मौमिता बसु की जैविक बेटी नहीं है, बल्कि उसे गोद लिया गया था।