National
कटड़ा में प्रीगैबालिन की अवैध बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर सील; लाइसेंस धारक मौके से फरार
राकेश शर्मा, कटड़ा। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए रियासी पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को कटड़ा के भवन मार्ग पर डाबा मोड़ स्थित चरण पादुका मंद
लेखक Rakesh Sharma58K पढ़े गए

राकेश शर्मा, कटड़ा। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए रियासी पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को कटड़ा के भवन मार्ग पर डाबा मोड़ स्थित चरण पादुका मंदिर के पास बारोत्रा फार्मेसी में छापेमारी कर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। पुलिस को उक्त मेडिकल स्टोर में प्रीगैबालिन 300 एमजी कैप्सूल की कथित अवैध बिक्री किए जाने की विश्वसनीय सूचना मिली थी।
जानकारी के अनुसार, पुलिस पोस्ट बाणगंगा की टीम ने सूचना मिलने के बाद तुरंत ड्रग इंस्पेक्टर रियासी को सूचित किया और तलाशी प्रक्रिया के दौरान मौके पर उपस्थित रहने का आग्रह किया। इसके बाद पुलिस पोस्ट बाणगंगा, ड्रग इंस्पेक्टर रियासी तथा कार्यकारी मजिस्ट्रेट कटड़ा की संयुक्त टीम ने बारोत्रा फार्मेसी में तलाशी अभियान चलाया।