National
लोको पायलट, टीटीई सहित आठ श्रेणियों के रेलवे कर्मचारियों की वर्दी का होगा मानकीकरण, 18 नवंबर को निर्णय
जागरण संवाददाता, रांची। रांची रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों की वर्दी के डिजाइन और मानकीकरण को अंतिम रूप देने की दिशा में रेलवे बोर्ड ने पहल की है। इस संबंध में 18 नवंबर को सुबह 11 बजे नई दिल्ली स्थित रेल भवन के
लेखक Shakti Singh114K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रांची। रांची रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों की वर्दी के डिजाइन और मानकीकरण को अंतिम रूप देने की दिशा में रेलवे बोर्ड ने पहल की है। इस संबंध में 18 नवंबर को सुबह 11 बजे नई दिल्ली स्थित रेल भवन के पंचवटी में बैठक निर्धारित की गई है।
बैठक में रेलवे कर्मचारियों की अलग-अलग श्रेणियों के लिए वर्दी के डिजाइन और उसके मानकीकरण पर विचार किया जाएगा। वर्दी को अंतिम रूप देने से पहले मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के सुझाव और विचार भी लिए जाएंगे।



