National
एमवीआई प्रतिनियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने झारखंड सरकार के फैसले को सही ठहराया
राज्य ब्यूरो, रांची। हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य के विभिन्न जिलों में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) के पद पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने स
लेखक Manoj Singh54K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, रांची। हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य के विभिन्न जिलों में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) के पद पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने स्पष्ट किया कि नियमित भर्ती पूरी होने तक राज्य सरकार निर्धारित योग्यता रखने वाले अधिकारियों को एमवीआइ का प्रभार सौंप सकती है।
केवल प्रतिनियुक्ति के आधार पर किसी अधिकारी की नियुक्ति को अवैध नहीं ठहराया जा सकता। एमवीआई के पद पर प्रतिनियुक्ति के खिलाफ सुनील कुमार महतो ने याचिका दायर की थी।



