National
छठ में क्यों होती है डूबते और उगते सूर्य की पूजा? आस्था से विज्ञान तक सूर्य का महत्व भी जानिए
जागरण संवाददाता, पटना। भारतीय संस्कृति में सूर्य सदियों से आस्था, आरोग्य और जीवन के प्रतीक रहे हैं। बिहार के महापर्व छठ में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा प्रकृति के प्रति इसी सम्मान को दर्शाती है। अब आधुनि
लेखक Prabhat Ranjan51K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पटना। भारतीय संस्कृति में सूर्य सदियों से आस्था, आरोग्य और जीवन के प्रतीक रहे हैं। बिहार के महापर्व छठ में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा प्रकृति के प्रति इसी सम्मान को दर्शाती है। अब आधुनिक विज्ञान भी सूर्य की इसी शक्ति को ऊर्जा के बड़े स्रोत के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।
सोलर पैनल के माध्यम से सूर्य की रोशनी को बिजली में बदलने की तकनीक ने सूर्योपासना को आधुनिक उपयोगिता से जोड़ दिया है। जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संकट के दौर में सौर ऊर्जा स्वच्छ और अक्षय विकल्प के रूप में उभर रही है।



