मनोज श्रीवास्तव, भिंड। चंबल के बीहड़ कभी दस्यु समस्या, ऊबड़-खाबड़ जमीन और दुर्गम रास्तों के लिए पहचाने जाते थे। यहां कभी बंदूकों की गूंज सुनाई देती थी, लेकिन अब यहां ट्रैक्टरों की आवाज और खेतों में लहलहाती फसलें बदलाव की नई कहानी लिख रही हैं। किसानों ने अपने हौसले और मेहनत के दम पर अनुपयोगी बीहड़ भूमि को समतल कर खेती योग्य बना दिया है।