जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी ने स्वच्छता और नदी संरक्षण के क्षेत्र में एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा कराए गए 'स्वच्छ सर्वेक्षण-2025-2026 के अंतर्गत 'बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन श्रेणी में वाराणसी नगर निगम को देश में तीसरा स्थान (तृतीय पुरस्कार) प्राप्त हुआ है। इस प्रतिष्ठित सर्वेक्षण में देश भर के सभी नदियों वाले शहरों ने प्रतिभाग किया था, जिनमें से बनारस को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया।