संवाद सहयोगी, जागरण. खुर्जा (बुलंदशहर)। ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर धोखाधड़ी और लापरवाही के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला खुर्जा जंक्शन क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक ग्राहक ने आनलाइन 32 इंच का स्मार्ट टीवी आर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी में उसे टीवी की जगह एक इलेक्ट्रानिक चूल्हा मिला। जब उसने रिफंड के लिए आवेदन किया, तो कंपनी ने उसकी मांग अस्वीकार कर दी।