National
बेटी की शादी पर अनंत सिंह का बयान, बोले- 'सबको भेज दिया कार्ड, सभी आएंगे', 25 को घुड़दौड़ का रोमांच... विजेता को थार
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। 25 नवंबर को होने वाले इस शाही आयोजन को यादगार बनाने के लिए तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं। शा
लेखक Digital Desk170K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। 25 नवंबर को होने वाले इस शाही आयोजन को यादगार बनाने के लिए तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं। शादी में मेहमानों की संख्या से लेकर उनके मनोरंजन और खाने-पीने तक की व्यवस्था चर्चा में है।
बताया जा रहा है कि इस समारोह में करीब 4 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। वहीं, शादी में घुड़दौड़ से लेकर महंगे इनाम तक की तैयारी ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है।



