National
सिवान मर्डर केस में 2 साल से फरार आरोपितों के खिलाफ कुर्की की तैयारी, पुलिस ने घर पर चिपकाया इश्तेहार
जागरण संवाददाता, सिवान। जीबी नगर थाना क्षेत्र के गौर बुजुर्ग गांव में बुधवार को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर करीब दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपितों के घर इश्तेहार चस्पाया। इस दौरान पुलिस टीम ने ढोल-नगाड़े के साथ गांव में
लेखक Anshuman Kumar82K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, सिवान। जीबी नगर थाना क्षेत्र के गौर बुजुर्ग गांव में बुधवार को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर करीब दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपितों के घर इश्तेहार चस्पाया। इस दौरान पुलिस टीम ने ढोल-नगाड़े के साथ गांव में पहुंचकर विधिवत मुनादी कराई और आरोपितों को न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी।
पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में चर्चा का माहौल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीबी नगर थाना में दर्ज कांड संख्या 570/2024 के मामले में गौर बुजुर्ग गांव निवासी आकाश उर्फ बउका और उर्मिला देवी फरार चल रहे हैं।



