National
कानपुर में रेल हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, यात्रियों में मचा हड़कंप
जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार शाम एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। गोरखपुर की ओर जा रही ट्रेन संख्या 15003 चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही देर बाद पटरी से उतर ग
लेखक Digital Desk173K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार शाम एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। गोरखपुर की ओर जा रही ट्रेन संख्या 15003 चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही देर बाद पटरी से उतर गए। घटना शाम करीब 5:05 बजे की है।
कोचों के पटरी से उतरने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी यात्री के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।



