National
छठ के बाद चेन्नई के लिए चलेगी एकतरफा पूजा स्पेशल ट्रेन, पूर्वांचल के कामगारों को मिलेगी राहत
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) । छठ महापर्व के बाद परदेश लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गया से चेन्नई के लिए एकतरफा पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी 03689 गया-चेन्नई सुपरफास्ट
लेखक Digital Desk89K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। छठ महापर्व के बाद परदेश लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गया से चेन्नई के लिए एकतरफा पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी 03689 गया-चेन्नई सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 17 नवंबर को सुबह 5:30 बजे गया जंक्शन से रवाना होगी।
अगले दिन 18 नवंबर को शाम 4:20 बजे चेन्नई पहुंचेगी। इस ट्रेन का डीडीयू मंडल के चार प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। ट्रेन डेहरी आन सोन में सुबह 6:27 बजे, सासाराम में 6:48 बजे और भभुआ रोड में 7:18 बजे पहुंचेगी। इसके बाद पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर सुबह 8:23 बजे पहुंचकर 8:30 बजे प्रस्थान करेगी।



