जागरण संवाददाता, मीरजापुर। आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर में संशोधन कराना हो अथवा नया आधार बनवाना हो तो अब लोगों को दूर-दराज के केंद्रों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। भारतीय डाक विभाग ने आम नागरिकों की सुविधा के लिए मीरजापुर डाक मंडल के 30 डाकघरों में आधार पंजीकरण और संशोधन की सुविधा उपलब्ध कराई है।
खास बात यह है कि इन केंद्रों पर सप्ताह के सातों दिन सेवाएं मिलेंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। मीरजापुर एवं राबर्ट्सगंज प्रधान डाकघरों सहित मंडल के कुल 30 उपडाकघरों में यह सुविधा शुरू की गई है।