National
सीएम ग्रिड योजना: मथुरा में विकास कार्य पकड़ेगा रफ्तार, सीसी सड़क-फुटपाथ बनेंगे, लगेंगी आकर्षक लाइटें
जागरण संवाददाता, मथुरा। सीएम ग्रिड योजना के तहत फेस तृतीय में मंजूर शहरी पांच प्रमुख मार्ग का समेकित विकास कार्य अब रफ्तार भरेगा। दीपोत्सव को लेकर नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो, इसको देखते हुए ये कार्य बंद करा दिए
लेखक Viveka Nand154K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मथुरा। सीएम ग्रिड योजना के तहत फेस तृतीय में मंजूर शहरी पांच प्रमुख मार्ग का समेकित विकास कार्य अब रफ्तार भरेगा। दीपोत्सव को लेकर नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो, इसको देखते हुए ये कार्य बंद करा दिए गए थे। करीब 130 करोड़ रुपये से मंजूर ये कार्य अब तेजी से होंगे। 15 माह में ये कार्य कराए जाएंगे। ठेकेदारों ने निर्माण सामग्री कार्यस्थल पर पहुंचा दी है। अब मजदूरों की संख्या में भी वृद्धि कर सभी काम समय से कराए जाएंगे।



