National
ताजमहल की सुरक्षा में लापरवाही, एंटी ड्रोन वाच टावर तक पहुंचे पर्यटक; जांच शुरू
जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल की सुरक्षा में बुधवार को बड़ी लापरवाही सामने आई। विदेशी युगल ताजमहल की उत्तर-पश्चिमी दिशा में स्थित वाच टावर नंबर चार तक पहुंच गया। यहां ताजमहल की सुरक्षा के लिए पुलिस ने एंटी ड्रोन सिस्टम ल
लेखक Nirlosh Kumar187K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल की सुरक्षा में बुधवार को बड़ी लापरवाही सामने आई। विदेशी युगल ताजमहल की उत्तर-पश्चिमी दिशा में स्थित वाच टावर नंबर चार तक पहुंच गया। यहां ताजमहल की सुरक्षा के लिए पुलिस ने एंटी ड्रोन सिस्टम लगा रखा है।
यहां ताज सुरक्षा पुलिस के जवानों की तैनाती रहती है। बाद में विदेशी युगल को नीचे उतारा गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ताज सुरक्षा पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। पर्यटकों का ऊपर घूमते हुए 13 सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है।



