National
ड्रग कंट्रोलर विभाग की खुली पोल, दवा के नाम में ही कर दी बड़ी गलती; कोलकाता सेंट्रल लैब ने उठाए सवाल
महावीर यादव, बादशाहपुर (गुरुगाम)। दवाओं के तीन नमूनों की जांच कराने के मामले में ड्रग कंट्रोलर विभाग की तैयारियों की पोल खुल गई है। पहले सरकारी लैब में आवश्यक जांच सुविधा नहीं होने के कारण नमूनों की जांच अधूरी रह गई और अ
लेखक Digital Desk173K पढ़े गए

महावीर यादव, बादशाहपुर (गुरुगाम)। दवाओं के तीन नमूनों की जांच कराने के मामले में ड्रग कंट्रोलर विभाग की तैयारियों की पोल खुल गई है। पहले सरकारी लैब में आवश्यक जांच सुविधा नहीं होने के कारण नमूनों की जांच अधूरी रह गई और अब कोलकाता स्थित सेंट्रल ड्रग लैब ने भी विभाग की ओर से भेजे गए दस्तावेजों में तकनीकी खामियां उजागर की हैं।
लैब ने नमूनों की जांच के लिए जरूरी सामग्री और दस्तावेज उपलब्ध कराने के साथ ही दवा के नाम को लेकर भी स्पष्टीकरण मांगा है। मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रजत वर्मा की अदालत ने राज्य ड्रग कंट्रोलर-कम-लाइसेंसिंग अथारिटी, पंचकूला से जवाब तलब किया है।



