राज्‍य ब्‍यूरो, पटना। राज्य में संबद्धता प्रदान करने से पहले काॅलेजों का भौतिक सत्यापन होगा। इसके लिए अधिकारियों की टीम संबंधित काॅलेज में जाकर स्थलीय जांच करेगी।
राज्यपाल सचिवालय ने काॅलेजों को संबद्धता देने से पहले निरीक्षण और आवश्यक जांच को अनिवार्य कर दिया है। संबद्धता देने से पहले विशेषज्ञों की टीम निरीक्षण करेगी।
विश्वविद्यालय स्तर पर विशेषज्ञों की टीम होगी जो भूमि, बुनियादी ढांचे और संकाय, नियम और दिशा-निर्देश तय करेगी। प्रदेश में काॅलेजों की संबद्धता संबंधित मामलों का निष्पादन तय समय-सीमा के अंदर होगा।