डॉ सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपना चुनावी होमवर्क तेज कर दिया है। बुधवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत कांग्रेस नेता अब प्रदेश के अलग-अलग जिलों और विधानसभा हलकों में जाकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे।