जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम में बदलाव के साथ सुबह के समय कोहरे का घनत्व बढ़ने लगा है। बुधवार सुबह एयरपोर्ट सहित जनपद के कई इलाकों में धुंध और कोहरे के कारण दृश्यता भी घटी। दिन चढ़ने के बाद भी धुंध का असर बना रहा। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच पूरे दिन बदली छाई रही, जिससे धूप की तल्खी कम रही।
मौसम में आए बदलाव के बीच अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम था। सोमवार को यह 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह 48 घंटे में तापमान में काफी उतार चढ़ाव की स्‍थ‍ित‍ि बनी रही।