जागरण संवाददाता, बड़ौत। सीपीसीबी एक्यूआई बुलेटिन मंगलवार को बड़ौत शहर के लिए अच्छी खबर लेकर नहीं आया। कई दिनों के उतार-चढ़ाव के बाद मंगलवार को बड़ौत का प्रदूषण इस कदर बढ़ा कि शहर देश के टाप-5 प्रदूषित शहरों की सूची में शुमार हो गया।
हालात ऐसे हैं कि लोगों के सामने सवाल खड़ा हो गया है कि घर की देहरी लांघें या खुद को घर के अंदर ही कैद रखें। विडंबना यह है कि प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बावजूद शहर में रोकथाम के ठोस इंतजाम दिखाई नहीं दे रहे हैं।