राज्य ब्यूरो, शिमला। पदोन्नति के बाद नियुक्ति का इंतजार कर रहे 51 प्रधानाचार्यों को प्रदेश सरकार ने स्कूलों में तैनाती दे दी है। शिक्षा विभाग के सचिव राकेश कंवर की ओर से मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए गए।
सरकार ने हाल ही में मुख्य अध्यापक और प्रवक्ता संवर्ग से प्रधानाचार्य पद पर इन शिक्षकों को पदोन्नत किया था, लेकिन पदोन्नति के बाद इन्हें नियुक्ति नहीं मिल पाई थी। अब विभाग ने इनकी तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं।