जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) का स्थापना दिवस इस बार तीन दिनों तक मनाया जाएगा। 30 नवंबर से शुरू होकर एक और दो दिसंबर तक चलने वाले गीडा दिवस में औद्योगिक विकास, उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर रहेगा। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले उद्यमी अपने उत्पादों और औद्योगिक गतिविधियों की जानकारी देंगे। आयोजन में पहली बार ओडीओसी (वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूसिन) समेत 150 से ज्यादा स्टाल लगाए जाएंगे। इससे स्थानीय खानपान और पारंपरिक उत्पादों को नई पहचान देने का प्रयास होगा।