National
ऑक्सफोर्ड म्यूजियम ने 100 साल बाद लौटाईं 39 नागा खोपड़ियां, ब्रिटिश राज में हुई थीं चोरी
डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। औपनिवेशिक काल में अपनी मातृभूमि से छीन ली गईं और ब्रिटिश संग्रहालय में महज प्रदर्शनी की वस्तु बनकर रह गईं नागा समुदाय की 39 अवशेषों (ज्यादातर खोपड़ियां) की घर वापसी की यात्रा आखिरकार शुरू हो गई।
लेखक Digital Desk174K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। औपनिवेशिक काल में अपनी मातृभूमि से छीन ली गईं और ब्रिटिश संग्रहालय में महज प्रदर्शनी की वस्तु बनकर रह गईं नागा समुदाय की 39 अवशेषों (ज्यादातर खोपड़ियां) की घर वापसी की यात्रा आखिरकार शुरू हो गई।
सोमवार को ऑक्सफोर्ड के प्रतिष्ठित पिट रिवर्स संग्रहालय ने इन अवशेषों को आधिकारिक रूप से नगालैंड के प्रतिनिधिमंडल को सौंप दिया। इसी के साथ दशकों से चला आ रहा इंतजार अब खत्म हो गया।



