संवाद सूत्र, बेलहर (बांका)। स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के सरकार के दावे बेलहर प्रखंड में खोखले साबित हो रहे हैं। यहां सवा दो लाख की आबादी की स्वास्थ्य सेवा तीन पुरानी एंबुलेंस के भरोसे है। स्थिति यह है कि तीनों एंबुलेंस अक्सर खराब रहती हैं। 
कई बार मरीजों को अस्पताल लाने और पहुंचाने के दौरान बीच रास्ते में ही एंबुलेंस का चक्का थम जाता है। ऐसे में प्रसव पीड़िताओं और सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को निजी वाहनों या पुलिस की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाना पड़ता है।