National
दिल्ली प्रदूषण के बीच काम करने को मजबूर गिग वर्कर्स, रोजी-रोटी के चक्कर में दांव पर लगा रहे सेहत
नेमिष हेमंत, नई दिल्ली। जहरीले वायु प्रदूषण से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। उसमें भी सबसे गंभीर स्थिति सड़कों पर दिन-रात डिलीवरी के लिए दो पहिया से चलते गिग वर्करों की है। जिनकी संख्या दिल्ली में करीब 12 लाख है। जिनके लिए आ
लेखक Nimish Hemant141K पढ़े गए

नेमिष हेमंत, नई दिल्ली। जहरीले वायु प्रदूषण से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। उसमें भी सबसे गंभीर स्थिति सड़कों पर दिन-रात डिलीवरी के लिए दो पहिया से चलते गिग वर्करों की है। जिनकी संख्या दिल्ली में करीब 12 लाख है। जिनके लिए आंखों में जलन, खांसी और सांस के रास्ते शरीर में समाता धुंआ काफी भारी पड़ रहा है।
पर आजीविका की मजबूरी ऐसी कि चिकित्सकों के मना करने के बाद भी गाड़ी लेकर डिलीवरी को निकल रहे हैं और 10 से 14 घंटे सड़क पर गुजार रहे हैं। वे निराशा जताते हुए कहते हैं कि उन्हें कंपनियों की ओर से मास्क या बचाव के लिए अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही। वह चाहते हैं कि उन्हें अतिरिक्त वायु प्रदूषण शुल्क तथा स्वास्थ्य बीमा मिले।



