राजेश शर्मा, काशीपुर। अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड शासन ने पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रखा है।
चिकित्सा विभाग के सचिव के निर्देशों के अनुसार, प्रभावित देशों से लौटने वाले यात्रियों पर 21 दिनों तक कड़ी निगरानी रखी जाएगी। जिला सर्विलांस इकाई को पोर्टल के माध्यम से यात्रियों की सूची प्राप्त कर प्रतिदिन उनके स्वास्थ्य का रिकार्ड अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।
संभावित खतरे से निपटने के लिए अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड, समर्पित एंबुलेंस, प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी और पीपीई किट, एन-95 मास्क जैसी सुरक्षा सामग्री की पूरी व्यवस्था करने को कहा गया है। एम्स ऋषिकेश को संदिग्ध और पुष्ट मामलों के इलाज के लिए समर्पित आइसोलेशन अस्पताल बनाया गया है।