National
आधुनिकता के दौर में भाईदूज पर जीवंत है कुमाऊं की संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने कूटे च्यूड़े
अर्जुन सिंह रावत, थल। आधुनिकता और मशीनी युग के इस दौर में जहां पहाड़ की कई प्राचीन परंपराएं धीरे-धीरे विलुप्त होने की कगार पर हैं, वहीं पिथौरागढ़ जिले के थल क्षेत्र में कुमाऊं की सदियों पुरानी च्यूड़ा कूटने की लोक परंपरा
लेखक Omprakash Awasthi108K पढ़े गए

अर्जुन सिंह रावत, थल। आधुनिकता और मशीनी युग के इस दौर में जहां पहाड़ की कई प्राचीन परंपराएं धीरे-धीरे विलुप्त होने की कगार पर हैं, वहीं पिथौरागढ़ जिले के थल क्षेत्र में कुमाऊं की सदियों पुरानी च्यूड़ा कूटने की लोक परंपरा आज भी पूरी जीवंतता के साथ कायम है।
थल के कन्यूरी क्षेत्र में महिलाओं ने पारंपरिक कुमाऊंनी परिधान में सजकर च्यूड़ा कूटने की परंपरा का उत्साह के साथ निर्वहन किया।



