National
महराजगंज में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल
जागरण संवाददाता, महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में दो अलग-अलग हादसों में बुजुर्ग सहित दो की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में दो युवक घायल हैं। एक हादसा सिसवा बाजार व दूसरा आनंदनगर में हुआ है। घायलों को प्राथमिक उपचार
लेखक Digital Desk184K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में दो अलग-अलग हादसों में बुजुर्ग सहित दो की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में दो युवक घायल हैं। एक हादसा सिसवा बाजार व दूसरा आनंदनगर में हुआ है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बुधवार को दिन में नगर पालिका के गांधी नगर वार्ड में सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर महिला अस्पताल के सामने हादसा हुआ। सिसवा से निचलौल की ओर जा रही पिकअप और विपरीत दिशा से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार हिमांशु (निवासी शेखुई, थाना नेबुआ, जिला कुशीनगर) की मृत्यु हो गई। वहीं, बाइक पर सवार प्रदीप और सागर (निवासी सबया) घायल हो गए।



