National
संपति विवाद में रिश्ते हुए तार-तार, घर में नहीं रखने दिया बहू का शव... मंदिर में गुजरी रात
जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव में संपत्ति विवाद के चलते रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पैर फिसलने से पंजाब में जान गंवाने वाली गर्भवती शिवानी का शव ससुराल पहुंचा तो ताऊ नेमचंद ने उसे घर मे
लेखक Rajeev Kumar131K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव में संपत्ति विवाद के चलते रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पैर फिसलने से पंजाब में जान गंवाने वाली गर्भवती शिवानी का शव ससुराल पहुंचा तो ताऊ नेमचंद ने उसे घर में रखने से रोक दिया। इसके चलते स्वजन को रात रविदास मंदिर में शव रखकर गुजारनी पड़ी।
बुधवार सुबह शव को लेकर जमकर हंगामा हुआ। स्वजन ने ताऊ के मकान का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से सहमति बनी और हंगामे के बीच मकान की गैलरी से अर्थी उठाई गई।



