जागरण संवाददाता, अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब ने आपसी विवाद और एक-दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर की जा रही बयानबाजी के मामले में भाई जगजीत सिंह बबीहा और भाई कुलविंदर सिंह खड़ूर के कीर्तनी जत्थों पर एक महीने तक संगत में कीर्तन करने पर रोक लगा दी है। यह रोक 13 नवंबर से 12 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।